फतेहगढ़ स्थित दी जैसलमेर को-ऑपरेटिव बैंक शाखा में कैश पेमेंट नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में परेशान उपभोक्ताओं ने उपखंड अधिकारी भरतराज को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन से चार महीने से बैंक शाखा के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बैंक प्रबंधक द्वारा उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंक प्रबंधक उनके खातों में जमा राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपते समय सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले उपभोक्ताओं को भी शाखा प्रबंधक द्वारा बिना भुगतान किए वापस भेज दिया जाता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।


