अजमेर में डॉक्टर के घर में लाखों की चोरी:सोना-चांदी के गहने और कैश ले गए चोर, बेटी से मिलने देहरादून गया था परिवार

अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हर्ष विहार कॉलोनी में एक डॉक्टर के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त करते हुए सोना-चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने के लिए देहरादून गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है। बेटी देहरादून में पढ़ाई कर रही हर्ष विहार कॉलोनी निवासी डॉ. मनोज शर्मा की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर पर रहती हैं। बेटी देहरादून में पढ़ाई कर रही है। दोनों पति-पत्नी बेटी से मिलने देहरादून गए थे। इसके कुछ दिन बाद पति घर को चेक करने के लिए वापस अजमेर आए थे। महिला ने बताया कि पति ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। घर के कमरों में लाइट और पंखे चल रहे थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने किसी को शक ना हो इसके लिए घरों की लाइट और पंखे चालू कर दिए थे। करीब तीन कमरों के समान को अस्त-व्यस्त करते हुए 22 हजार नगदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि एक चोर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दूसरा घर के बाहर खड़े रहकर रेकी कर रहा था। दूसरा चोर अपने साथी को टॉर्च लाइट से अलर्ट कर रहा था। इसकी सूचना तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *