नहर में बुजुर्ग महिला का शव मिला:सिविल डिफेंस की टीम ने बाहर निकाला, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में केतन गेट स्थित सुजान गंगा नहर में एक महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिविल डिफेन्स के जवानों ने बाहर निकाला शव मथुरा गेट थाने के चौबुर्जा चौकी में तैनात ASI नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि केतन गेट स्थित सुजान गंगा नहर में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची। शव को निकालने के लिए सिविल डिफेन्स की टीम को बुलाया गया। शव को सिविल डिफेंस के जवानों ने बाहर निकाला। 60 साल के आसपास बताई जा रही उम्र शव बाहर निकालने के बाद आसपास के इलाकों में पूछताछ की गई, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक महिला की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। महिला के बाल सफेद रंग के हैं। आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा शव शव को आरबीएम हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। मथुरा गेट थाने के चौबुर्जा चौकी में तैनात ASI नरेंद्र कुमार ने बताया- केतन गेट स्थित सुजान गंगा नहर में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *