अब जैसलमेर में ही होंगे आंखों के ऑपरेशन:जवाहिर हॉस्पिटल में नेत्र यूनिट हुई शुरू, मोतियाबिंद-पलकों की गांठ का होगा इलाज

जैसलमेर जिले के मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है। शहर के जवाहिर हॉस्पिटल में अब नेत्र रोगियों को बेहतर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। गुरुवार को जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने चिकित्सालय में नवनिर्मित और आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण नेत्र यूनिट का फीता खोलकर विधिवत शुभारंभ किया। लंबे समय से संसाधनों की कमी के कारण हॉस्पिटल में ऑपरेशन की प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिसे अब फिर से सुचारू कर दिया गया है। मरीजों के लिए वरदान बनेगी यह यूनिट- विधायक उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले के नेत्र रोगियों के लिए यह यूनिट किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा, “जैसलमेर के दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए पहले जोधपुर, जयपुर या अन्य बाहरी शहरों में जाना पड़ता था। इससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि गरीब मरीजों पर आर्थिक बोझ भी पड़ता था। अब जवाहिर हॉस्पिटल में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता होने से उन्हें घर के पास ही निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।” इन रोगों के होंगे ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जोशी ने बताया कि यूनिट के स्वरूप को पूरी तरह सुधार कर इसे ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। अब यहां नियमित रूप से निम्नलिखित बीमारियों के ऑपरेशन और उपचार किए जाएंगे: विशेषज्ञ टीम देगी सेवाएं जवाहिर हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) डॉ. रवींद्र सांखला ने बताया कि डॉ. गौरव जोशी के नेतृत्व में एक कुशल टीम तैनात की गई है। इस टीम में नेत्र सहायक नेहा तंवर, अरशद अली और नर्सिंग अधिकारी लव दैया शामिल हैं, जो नियमित रूप से मरीजों की देखभाल और सर्जरी में सहयोग करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी आंखों की समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकने के बजाय सीधे जवाहिर हॉस्पिटल की नेत्र यूनिट में संपर्क करें। यहाँ जांच से लेकर उपचार और ऑपरेशन तक की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ये रहे मौजूद शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग का दावा है कि इस पहल से जिले के अंधता निवारण कार्यक्रम को भी मजबूती मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *