श्रीगंगानगर में अमेरिका के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:प्रदर्शनकारी बोले- अमेरिकी साम्राज्यवाद की तानाशाही नहीं चलने देंगे, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के विरोध में सीपीआईएम की और से श्रीगंगानगर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराजा गंगा सिंह चौक पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान ट्रंप की तानाशाही नहीं चलने देंगे, के नारे गूंजते रहे। सीपीआईएम के सेक्रेटरी वकील सिंह ने कहा- अमेरिकी साम्राज्यवाद व डोनाल्ड ट्रंप ने एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला कर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। ट्रंप की यह कार्रवाई सिर्फ वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा करने की साजिश है, जिससे वैश्विक शांति को खतरा पैदा हो रहा है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश को ऐसी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। वकील सिंह ने कहा- इस समय अमेरिका के तानाशाह डोनाल्ड ट्रंप किस तरह से तानाशाही कर रहे हैं, इसे पूरा विश्व देख रहा है। हम इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका पुरजोर विरोध जारी रखेंगे। दुनिया भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जहां लोग अमेरिकी हस्तक्षेप को ‘साम्राज्यवादी आक्रमण’ बता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *