कोटा में ज्वेलर्स की शॉप से मंगलसूत्र चोरी, VIDEO:शादी में गिफ्ट देने के लिए माल दिखाने को कहा, ATM से पैसे लाने की कहकर रफू चक्कर हुई

कोटा में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब दिन दहाड़े ज्वेलर्स की शॉप से एक महिला सोने का मंगलसूत्र चोरी करके फरार हो गईं। घटना स्वर्ण रजत मार्केट में दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की है। पता लगने पर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। स्वर्ण रजत मार्केट के अध्यक्ष कपिल ने बताया की नेहा ज्वेलर्स पर एक महिला ग्राहक बनकर आई। उस समय शॉप पर दुकान मालिक चंद्रशेखर बैठे हुए थे। महिला ने आते ही शादी में गिफ्ट देने के लिए ज्वेलरी दिखाने को कहा, फिर खुद के लिए भी कान के देखे। चंद्रशेखर ने महिला को मंगलसूत्र दिखाएं। महिला को एक 8 ग्राम का मंगलसूत्र पसंद भी आ गया। महिला ने नगद पैसे नहीं होने की बात कही और कहा कि एटीएम से पैसे लेकर आती हूं। महिला वहां से चली गई। महिला के जाते ही समान चेक किया तो एक मंगलसूत्र कम मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात का पता चला। महिला के साथ एक पुरुष भी था। महिला 1 लाख कीमत का मंगलसूत्र चोरी कर कर ले गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *