नशा मुक्ति केंद्र से भाई को वापस लाए:घर में फंदा लगा सुसाइड किया, बहन की शादी के कारण वापस लाए थे

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योतिराव फूले सर्किल के समीप शाहजी का बास में गुरुवार दोपहर एक युवक ने घर में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। जो पहले नशा मुक्ति केंद्र में था। लेकिन बहन की शादी के कारण उसे सेंटर से ले आए थे। अब उसने सुसाइड कर लिया। मृतक युवक के पिता शंकर लाल सैनी ने बताया कि बेटा लव सैनी नशे का आदि था और दिन रात शराब ओर स्मैक पीता था। गुरुवार दोपहर को अचानक लव सैनी अपने दोस्तों के साथ नशा में घर आया था। वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद दोस्त भी चले गए। पीछे से कमरा बंद कर सुसाइड कर लिया। युवक लव सैनी को नशा छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दो महीने के लिए रखा था। लेकिन बहन की शादी के कारण वापस लेकर आए थे। लव सैनी के एक बेटा है। लेकिन उसने नशे की लत नहीं छोड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *