स्कूल के पास हथियार संग घूमता युवक गिरफ्तार:पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद, घेराबंदी कर पकड़ा गया

पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काराकाट गांव स्थित मध्य विद्यालय खोहरी के पास से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हुई इस कार्रवाई में युवक के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। चैनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्य विद्यालय खोहरी के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर चैनपुर थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम (22) के रूप में बताई, जो चैनपुर के बंदुआ का निवासी है। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके चैम्बर में एक जिंदा कारतूस लोडेड था। आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत ज सूची बनाकर जब्त कर लिया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुख्तार आलम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में चैनपुर थाना की पुलिस टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *