अलवर में तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंग लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घटना के दो घंटे बाद करीब दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना विजय मंदिर थाना क्षेत्र में आरटीओ ऑफिस के पास गुरुवार सुबह 10 बजे की है। हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन के ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। मृतक प्रदीप शर्मा(35), निवासी 60 फुट रोड आरटीओ ऑफिस में एजेंट के तौर पर कार्य करता था और अपने साथ-साथ अपनी मां का पालन-पोषण करता था। एडवोकेट महेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदीप शर्मा गुरुवार सुबह रोजाना की तरह घर से काम पर निकला था, तभी आरटीओ ऑफिस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक साल पहले युवक का पत्नी से हो गया था तलाक उन्होंने बताया कि प्रदीप शर्मा का करीब एक वर्ष पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ ही रह रहा था। हादसे की सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में घटना के दो घंटे बाद ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल, विजय मंदिर थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।


