बीजापुर में 1.41 करोड़ के इनामी 52 नक्सलियों का सरेंडर:इनमें DVCM-ACM रैंक के नक्सली शामिल,2024 से अब तक 876 ने छोड़े हथियार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को 52 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जो साउथ सब जोनल ब्यूरो, एओबी डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े थे। सरेंडर करने वाले 52 नक्सलियों पर 1.41 करोड़ का इनाम घोषित था। इनमें 21 महिला और 31 पुरुष शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में एक DVCM, पांच कंपनी कमांडर/PPCM, 10 एसीएम, 8 डिवीजन और ब्यूरो पार्टी सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा प्लाटून, एरिया कमेटी, मिलिशिया और जनसंगठन से जुड़े कई सदस्य भी हैं। 50 हजार रुपए की सहायता दी गई आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से हर कैडर को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक 876 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं। अब तक 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी इसी अवधि में 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 223 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने अपील की है कि नक्सली भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। ‘पूना मारगेम’ नीति सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन नक्सलियों ने किया सरेंडर कल 29 ने किया था सरेंडर बता दें कि 14 जनवरी को सुकमा में 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। ये सभी नक्सली सुकमा के गोगुंडा इलाके में सक्रिय थे। इनमें से एक पोड़ियाम बुधरा नक्सल संगठन में DAKMS अध्यक्ष था। इस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *