जशपुर में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई:पुलिस ने 2 ट्रैक्टर और पिकअप से 123 क्विंटल धान जब्त की

जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो ट्रैक्टर और एक पिकअप से कुल 123 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त किए गए धान को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई चौकी दोकड़ा क्षेत्र में की गई। पहला मामला 13 जनवरी को दोपहर करीब 12.15 बजे सामने आया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुजीबहार से बगिया की ओर जा रहे दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों ट्रैक्टरों में 125-125 बोरी, कुल 250 बोरी धान लदा मिला। ट्रैक्टर चालकों, यमन बेहरा (24) और मुनेश्वर राम (20), निवासी ग्राम बगिया ने बताया कि यह धान बगिया स्थित वेदांश राइस मिल से लोड किया गया था। इसे चोंगरीबहार धान उपार्जन केंद्र में किसी अन्य किसान के टोकन पर खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा। जांच के दौरान राइस मिल का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था और उसका फोन बंद आया। प्रशासन ने मिल में धान भंडारण में अनियमितता पाए जाने पर उसे सील कर दिया। झारखंड से लाया जा रहा था धान दूसरे मामले में 14 जनवरी की सुबह 3 बजे झारखंड से अवैध धान ला रहे एक पिकअप (JH-FB-3748) को चोंगरीबहार तीतर मारा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी में 56 बोरी में कुल 29 क्विंटल धान बरामद हुआ। पेश नहीं कर सका दस्तावेज पिकअप चालक जगरनाथ यादव (42), निवासी कुरडेग, जिला सिमडेगा ने बताया कि वह धान झारखंड से कांसाबेल ले जा रहा था। चालक धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, पुलिस ने पिकअप सहित 56 बोरी धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया। 2200 क्विंटल से अधिक धान जब्त एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “दोकड़ा क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर हमारी टीम लगातार नजर रख रही है। अब तक 2200 क्विंटल से अधिक अवैध धान को जब्त कर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *