त्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में धरमजयगढ़ क्षेत्र के रेलवे लाईन पर लगे वायर समेत फिटिंग्स सामाग्री के साथ ही कांटाघर में रखे सामान को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना के बाद चोरों का कुछ पता नहीं चलने पर मामले की सूचना थाना में दी गई। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक नरेशदास महंत 29 साल ने बताया कि प्रेमनगर धरमजयगढ़ में सेंट्रल ईस्ट रेलवे लिमिटेड द्वारा रेलवे लाईन में खंभे लगाए गए है। जिसमें तार बिछाया गया है और उसकी सुरक्षा के लिए लगाए गए एजेंसी में वह सिक्योरिटी सुपरवाईजर का काम करता है। 1 जनवरी को जब वह ड्यूटी पर गया, तो उसने देखा कि रेलवे लाईन के खंभा नंबर 60/4 से 60/7 तक का तार नहीं था। साथ ही खंभा में लगे ओएचई वायर, फिटिंग्स सामाग्री समेत 2 लाख 57 हजार 356 रुपये के सामान को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने एजेंसी के अधिकारियों को दी। इसके बाद मामले में आरोपी की पतासाजी अपने स्तर पर की जा रही थी। जहां आरोपी का कुछ पता नहीं चलने पर मामले की सूचना थाना में दी गई। जहां आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कांटा घर का भी टूटा ताला
इधर नारायण प्रसाद डनसेना 30 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रेमनगर धरमजयगढ़ सेंट्रल ईस्ट रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन के कांटाघर में वह सिक्योरिटी का काम करता है। सोमवार को जब वह सुबह ड्यूटी में पहुंचा, तो उसने देखा कि कांटा घर का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे कम्पयुटर, बैटरी, प्रिंटर समेत 1 लाख 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई है। जिसके बाद इस मामले में भी अपने स्तर में आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था। जहां आरोपी का कोई पता नहीं चलने पर थाना में सूचना दी गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।


