अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्यों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के अभियान के तहत आज उदयपुर में एकलिंगजी क्षेत्र में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने दौरा किया। जब वे पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पर अवैध रास्ते मिले। कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होंगे। कलेक्टर शहर से सटे कैलाशपुरी क्षेत्र में यूडीए अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।कलेक्टर मेहता ने अवैध रूप से बनाए गए रास्तों और निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि पहाड़ों को नुकसान पहुंचाने और प्रकृति से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ में आए यूडीए कमिश्नर राहुल जैन ने कलेक्टर को बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी क्षेत्र में यूडीए ने कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को सीज किया जा चुका है। वहां हुए निर्माण को लेकर कमिश्नर ने बताया कि ये इलाका यूडीए को दिया गया उससे पहले राजस्व कालारोही में रायॅल हैरिटेज हवेली होटल सीज
इधर, यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि उपायुक्त सुरेन्द्र बी पाटीदार के आदेश के क्रम में आज राजस्व ग्राम कालारोही के आराजी संख्या 822 फार्म हाउस प्रयोजनार्थ रूपान्तरति भूमि पर बिना स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई की गई। सचिव ने बताया कि वहां पर रायॅल हैरिटेज हवेली नाम से होटल का निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधि का संचालन किया जा रहा है। उक्त निर्माण के विरूद्व उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।नोटिस के जवाब में निर्माणकर्ता द्वारा किसी प्रकार की स्वीकृति एवं रूपान्तरण के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। निर्माणकर्ता द्वारा न्यायालय में वाद एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था जिसे 14 जनवरी को खारिज कर दिया था। आज यूडीए की टीम ने उक्त होटल को सीज कर दिया। इस दौरान तहसीलदार रणजीतसिंह विठू के निर्देशन में अभय सिंह चुण्डावत, विजय नायक, सूरपालसिंह सोलंकी, भरत हथाया आदि मौजूद रहे। कलेक्टर ने सुखेर स्कूल का किया निरीक्षण
इधर, जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को शहर में सुखेर में स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संस्था प्रधान से विद्यालय में संचालित गतिविधियों, नामांकन, शिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान यूडीए आयुक्त राहुल जैन, एडीपीसी समग्र शिक्षा ननिहाल सिंह, यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


