निगम की टीम ने पाल रोड पर हटाया अतिक्रमण:सर्विस रोड़ पर बना रखी थी झुग्गी-झोपड़ी, कबाड़ का सामान किया जब्त

नगर निगम जोधपुर की तरफ आज पाल रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पाल रोड, मंगल टावर के सामने सर्विस रोड में अवैध रूप से कब्जा कर झुग्गी झोपडी लगा कर बैठे लोगों को अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा कार्रवाई कर पूर्ण रूप से हटाया गया और साथ हटाने के दौरान हुए मलबे को भी मौके पर डंपर में भरवाया गया। इसके लिए अतिक्रमण निरोधक दस्ते के द्वारा तीन लोडर जेसीबी एवं चार डम्पर के माध्यम से लगभग 50-60 झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। गौरतलब है कि निगम ने इन्हें कुछ समय पूर्व भी हटाया था लेकिन फिर काबिज हो गए। कार्रवाई के दौरान चौपसनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक एवं 50 पुलिस सिपाही जिसमे 30 पुरुष और 20 महिला कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर मौजूद रही। दो गाड़ियां अग्निशमन की मौके पर मौजूद रही। डिस्कॉम के द्वारा उक्त कार्यवाही होने तक बिजली बंद की गई। अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सर्विस रोड पर बैठे बजरी एवं कंकरी को हटाया गया । मंगल टावर के पास सर्विस रोड पर जय जगदम्बा ट्रेडर्स कबाड़ी के द्वारा रोड सीमा में कबाड़ का सामन रख कर किए अतिक्रमण को हटाते हुए एक गाडी. सामान जब्त किया गया और गंदगी फैलाने के लिए चालान शास्ती मौके पर काटी गई। इस सर्विस रोड पर दो सरस बूथ लगे है जो सरस एवं निगम की दी गई शर्तों का उलंघन कर रहे है। इन्हे मौके पर उपायुक्त के द्वारा हटाने एवं रजिस्ट्रेशन अनुमति निरस्त करने के लिए निर्देश दिए। कार्रवाई उपायुक्त ताराचंद वेंकेट एवं मनोज सोलंकी के निर्देशानुसार सतर्कता शाखा मुख्यालय सह प्रभारी रजनीश बारासा की अगुआई की गई। इसमें जोन सहायक प्रभारी विक्रम पंडित, गणेश घारु और महेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *