कोटा में सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल:तेज रफ्तार बाइक ने पुलिया की सेफ्टी वॉल के टककर मारी, युवक उचलकर बिजली के पोल से टकराएं

कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गईं। जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया है। घटना देर रात 9 बजे के आसपास कुन्हाड़ी स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पुलिया की है। दोनों युवक बाइक से बून्दी रोड़ की तरफ से नयापुरा की तरफ आ रहे थे। कुन्हाड़ी थाना SHO कौशल्या गालव ने बताया की बाइक सवार युवक सुरेन्द्र सिंह व दिलीप सिंह बून्दी रोड़ से नयापुरा पुलिया की तरफ आ रहे हैं। पुलिया पर बाइक की रफ्तार तेज थी। अचानक से बेलेंस बिगड़ा और बाइक सड़क किनारे बनी सेफ्टी वॉल से टकरा गईं। हादसे में युवक उछलकर सेफ्टी वॉल पर लगे बिजली के पोल से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे में खेड़ली फाटक निवासी दिलीप सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि महावीर नगर विस्तार योजना निवासी सुरेंद्र सिंह को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *