स्टोमिन इंडिया 4 का शुभारंभ:स्टोन एण्ड टेक्नोलॉजी ऐग्जीबिशन में स्टोन इंडस्ट्रीज की 110 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

देश के तीसरे बड़े स्टोन एंड टेक्नोलॉजी ऐग्जीबिशन स्टोमिन इंडिया के चौथे संस्करण का रविवार को राजसमंद के द मेवाड़ क्लब में शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर स्टोमिन के आयोजक स्टोन हेल्पलाइन कॉर्पोरेशन के सीईओ मोहन बोहरा, उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा, उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगावत, राजसमंद मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा सहित स्टोमिन के आये ऐग्जीबिटर मौजूद थे। अतिथियों ने डॉम के मुख्य द्वार का फीता काटकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर स्टोमिन इंडिया-4, बिजनेस बूस्टर ऐग्जीबिशन का आगाज किया। स्टोमिन के आयोजक मोहन बोहरा ने बताया कि किसी भी बिजनेस में लगातार अपडेट रहना जरूरी है। ट्रेड और ट्रेंड में बिजनेस की टेक्नोलॉजी का अहम रोल है। बोहरा ने कहा कि यहां के स्थानीय व्यापारियों में से 90 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय फेयर में विजिट नहीं कर पाते और अत्याधुनिक तकनीकों के साथ नहीं चल पाते। ऐसे में स्टोमिन इंडिया ऐग्जीबिशन में देश विदेश की नामी कंपनियों की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन हर छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा। ​​​​​​​स्टोमिन इंडिया 15 से 18 दिसंबर तक मेवाड़ क्लब में आयोजित होगा। जहां स्टोन इंडस्ट्री की कई वेल्यू एडिट मशीनों का प्रदर्शन और लाइव डेमो भी किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *