राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर महाराज का रविवार को नवाडेरा से डूंगरपुर शहर में मंगल प्रवेश हुआ। समाज की ओर से गाजे बाजे के साथ फूलों से अगुवाई की गई। महाराज के मंगल प्रवेश पर जयकारे गूंज उठे और लोग जमकर नाचे। महाराज संसंघ पदयात्रा करते हुए न्यू कॉलोनी पहुंचे और श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर महाराज का रविवार दोपहर के समय नवाडेरा वरदान स्कूल परिसर से विहार हुआ। सुबह से राष्ट्र संत आचार्य के आशीर्वाद के लिए जैन श्रद्धालुओं का तांता रहा। महाराज संघ के विहार के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग पदयात्रा करते हुए निकले। गाजे बाजे के साथ महाराज के जयकारा लगाते हुए धनपाल भंवरलाल जैन की ओर से स्वागत किया गया। महाराज संघ की फूलों से अगुवाई के साथ जयकारे लगाए। लोगों ने महाराज संघ से आशीर्वाद लिया। इसके बाद नाचते गाते लोग संघ के साथ ही न्यू कॉलोनी पहुंचे। जहां महाराज ने सभी लोगों को आशीर्वचन दिया। वहीं राष्ट्र संत आचार्य की ओर से 16 से 20 दिसंबर तक ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें महाराज के प्रवचन सुनने और आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।


