इंदौर के तेजाजी नगर में कार डिवाइडर से टकराई:राजस्थान के 11 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; एमवाय हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां राजस्थान के लोगों से भरी एक बोलेरो कंट्रोल खोकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने में यह हादसा हुआ। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक यह घटना ब्रिज के पास हुई। देर रात राजस्थान से आ रही बोलेरो तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तेजसिंह पुत्र थारवा निवासी ग्राम मुन्ना डोगर, बांसवाड़ा, धर्मेंद्र पुत्र वालसिंह, सबूर पुत्र जितरा, मनसुख पुत्र हार्डिया, मानसिंह पुत्र जितरा, लालू पुत्र गजिया, पिंटू पुत्र मांगीलाल, कालू सिंह डोगर और सादिया घायल हो गए। सभी का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है। खेती के काम से जुड़े है घायल घायल मानसिंह ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के निवासी हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं। रात में रास्ते में एक ढाबे पर रुककर सभी ने खाना खाया, इसके बाद राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। ब्रिज के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बोलेरो सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी में सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में कालू सिंह और सादिया की हालत गंभीर बनी हुई है। रालामंडल क्षेत्र में भी 3 युवकों की मौत हुई थी इंदौर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी थी। भीषण हादसे में पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26), प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और मानसंधु (26) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार एक युवती अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हुई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के मुताबिक ग्रे रंग की नेक्सन कार (MP13 ZS 8994) अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शव अंदर फंस गए। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर हादसे के 3 CCTV… बिजली की तरह दौड़ाई कार इंदौर सड़क हादसे के सीसीटीवी फुटेज अब सामने आए हैं। सीसीटीवी कैमरे में दर्ज समय के अनुसार यह हादसा शुक्रवार सुबह ठीक 4 बजकर 54 मिनट 54 सेकेंड पर हुआ है। इनमें तीन 3 फुटेज दिल दहला देने वाले हैं। बिजली की रफ्तार से दौड़ रही कार ठीक से नजर नहीं आ रही है, लेकिन हादसे के पहले उसकी आवाज जरूर सुनाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… ​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *