नीमच में सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाई:जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में हुआ कार्यक्रम

नीमच में रविवार शाम जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखंड भारत निर्माण में दिए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सैकड़ों रियासतों का विलय कर मजबूत भारत की स्थापना की। कार्यक्रम को शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज के हालात में सरदार पटेल की तरह देश की बागडोर संभालने वाले नेताओं की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, महेश वीरवाल, वैभव अहीर, नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के गजेंद्र यादव, पार्षद भारत अहीर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, इलियास कुरैशी आदि कार्यकर्ता थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *