पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे बरामद किया:पारिवारिक कारणों से घर छोड़कर गया, परिजनों ने अपहरण की जताई थी आशंका

शाजापुर जिले के कालापीपल पुलिस ने रविवार को घर से लापता हुए एक बच्चे को 24 घंटे में ढूंढ निकालकर उसे परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने बालक के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को ग्राम घट्टी मुख्त्यारपुर निवासी शांति बाई (55) पति राजाराम अहिरवार ने कालापीपल पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पोते अरुण (13) पिता पीरूलाल अहिरवार को घर से कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर कार्रवाई शुरू की। नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस की टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे के अंदर ही अपहृत बालक अरूण को ढूंढ कर सकुशल उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया। बच्चे ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से घर से चला गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *