श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 13 घायल:नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे, 4 गंभीर भोपाल रेफर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे,

रायसेन जिले के बरेली स्थित गुरुवार को नर्मदा नदी के मांगरोल घाट से स्नान कर अपने गांव मगरधा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्राली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्राली में बच्चे भी सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। यह घटना शाम करीब 4 बजे क्रॉसिंग के दौरान हुई। दुर्घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को नगर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बरेली सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान एसडीएम संतोष मुद्गल और एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। घायलों में मगरधा निवासी लताबाई (50 वर्ष), सोनम (35 वर्ष), सुमन (34 वर्ष), वंदना (18 वर्ष), सीता (55 वर्ष), अंजू (19 वर्ष), गंगाबाई (70 वर्ष), खुशी (8 वर्ष), मानसी (14 वर्ष), हेमलता (40 वर्ष) और सौरभ (10 वर्ष) शामिल हैं। मढ़ैया बाड़ी निवासी नमकी बाई (40 वर्ष) और सौरभ (15 वर्ष) भी घायल हुए हैं। इनमें से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *