जयपुर | जयपुर गो रक्षा दल के तत्वावधान में 25 जनवरी को भगवा एवं तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली करधनी दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर से प्रारंभ होकर गोविंदपुरा, हाथोज धाम होते हुए पार्थ सिटी, कालवाड़ रोड तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए हाथोजधाम के स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने कहा कि गो रक्षा सनातन संस्कृति का मूल आधार है। आयोजक प्रकाश पहलवान ने बताया कि रैली गो-माता की रक्षा, गो-तस्करी रोकने और गो आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए है। इसमें बड़ी संख्या में गो भक्त और राष्ट्रप्रेमी शामिल होंगे।


