पक्षी चिकित्सा शिविर सम्पन्न, पूर्व महापौर कुसुम यादव ने वितरित किए प्रशस्ति पत्र

जयपुर| हेल्प एण्ड सर्व चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकर सक्रांति के पर्व पर मांझे से घायल पक्षियों के उपचार के लिए शिविर लगाए ।गलता गेट, दिल्ली बाईपास रोड़ पर संचालित पक्षी चिकित्सा शिविर के अन्तिम दिन कुल 58 पक्षियों का उपचार किया। ट्रस्ट के संरक्षक अजय यादव (पूर्व पार्षद व चैयरमेन) व निदेशक नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक 54 कबूतर 2 हरियल, 1 उल्लू एवं 1 शिकरा का उपचार कर उन्हें शिविर में ही रखा गया है । शिविर के समापन समारोह में निवर्तमान महापौर कुसुम यादव ने रेस्क्यू टीम व उपचार कर रहे चिकित्सकों को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया । इस मौके पर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल, मातादीन सोनी, कुंदन लाल पठानी, अपोलो कॉलेज डीन सीएस शर्मा, ट्रस्ट संरक्षक कौशल गुप्ता, सचिव नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशन जागिड़, उपमंत्री लखन साहू, उपाध्यक्ष माया सहित कई लोग मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *