डायबिटीज के मरीजों के लिए डॉ. कक्कड़ ने लॉन्च किया ‘डायबिटिक फुट केयर’ ऐप

अमृतसर| डायबिटीज के मरीजों के लिए डॉ. विकास कक्कड़ ने ‘डायबिटिक फुट केयर’ ऐप लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि अक्सर शुगर के कारण मरीजों के पैरों में जख्म हो जाते हैं, जो समय पर इलाज न मिलने के कारण इतने बिगड़ जाते हैं कि पैर काटने तक की नौबत आ जाती है। डॉ. कक्कड़ के अनुसार, कई मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, जिससे मामूली घाव भी गंभीर रूप ले लेते हैं। यह ऐप ऐसे मरीजों को विशेषज्ञों से सीधे जोड़ने का एक सरल माध्यम बनेगा। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा सुविधा, सामुदायिक सहयोग को एक ही छत के नीचे लाना है। डॉ. कक्कड़ ने बताया कि यह डिजिटल कदम न केवल मरीजों का समय बचाएगा, बल्कि समय पर सही मार्गदर्शन देकर उन्हें विकलांगता के खतरे से भी सुरक्षित रखेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *