तारीभरदा| गुरूर ब्लाक के वनांचल ग्रामीण लंबे समय से मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क की कमी से परेशान हैं। कभी-कभी नेटवर्क के लिए ऊंचाई वाले स्थानों या पेड़ पर चढ़कर ही मोबाइल चलाना पड़ता है। इस समस्या के कारण ग्राम पंचायत के कार्य, कॉलिंग, मनरेगा कार्य, ऑनलाइन फॉर्म और अन्य सरकारी सेवाओं में बाधा आती है। डिजिटल इंडिया की दिशा में देश भर के गांवों को जोड़ने का लक्ष्य है, लेकिन इस गांव में यह लक्ष्य अभी दूर है। -परस मरकाम, गोटाटोला


