गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जांच कर लगाए टीके

सीकर | स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गुरुवार को गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर टीके लगाए गए। सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि विभाग की ओर से माह के प्रत्येक गुरुवार को एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाआंे व धात्री महिलाओं को पोषण व मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी जाती है।इस दौरान चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन व प्रसव संबंधी जांच की गई। आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का दोगुना ध्यान रखना चाहिए और समय पर स्वास्थ्य की जांच तथा टीके लगवाने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *