स्वास्थ्य शिविर में 108 बच्चों का इलाज, 4 को रेफर

सीकर | स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खंडेला में शिविर लगाकर बच्चों का उपचार किया गया है। सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यरत टीमों द्वारा स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र व मदरसों में जन्मजात विकृतियों व बीमारियों से ग्रसित बच्चों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जाता है। स्क्रीनिंग के दौरान चयनित बच्चों के उपचार के लिए चिन्हित चिकित्सा संस्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। आरसीएचओ डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि खण्डेला ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाजोद में गुरूवार को आयोजित हुए शिविर में 108 बच्चों का उपचार किया गया। वहीं चार बच्चों को उच्च संस्थान पर रैफर किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *