सीकर | फतेहपुर ब्लॉक की पीएचसी ताजसर का गुरुवार को एडीशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी ने निरीक्षण किया। पीएचसी की ओपीडी, लैब, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल हेल्थ प्रोग्राम की प्रगति जांची। उन्होंने कहा कि संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल की पालना और मरीजों की संतुष्टि के स्तर को और अधिक बेहतर बनाया जाए ताकि आगामी राज्य स्तरीय मूल्यांकन में संस्थान श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कार्यक्षेत्र में स्वच्छता, समयबद्धता और तकनीकी कुशलता का होना अनिवार्य है। चिकित्सा केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों की कार्यक्षमता और स्टॉफ की दक्षता की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। इस दौरान सहायक लेखा अधिकारी बजरंग बगड़िया, डॉ संदीप सोनी सहित स्टाफ सदस्य थे।


