सीकर | धोद कस्बे में स्थित अंबेडकर छात्रावास के पास गुरुवार देर शाम पैंथर का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शाम करीब 7 बजे हॉस्टल के पास स्थित खाली भूखंड में स्थानीय लोगों ने पैंथर दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। रेंजर अमित देवंदा ने बताया सूचना मिलते ही फॉरेस्टर सुभाष जाखड़ के नेतृत्व में विभाग के कर्मचारियों की टीम को मौके पर भिजवाया गया। टीम ने आसपास के खेतों में देर रात तक पैंथर के पगमार्क लिए। लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई।


