व्यापारी नेता अमित सहगल की माता सुदेश सहगल का निधन

जालंधर | फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित सहगल और जतिंदर सहगल की माता सुदेश सहगल अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण प्रभु चरणों में जा बिराजीं। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशानघाट में किया गया। रस्म चौथा 17 जनवरी को सुबह 9 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में होगा। रस्म उठाला एवं श्रद्धांजलि सभा दोपहर 1:30 से 3 बजे तक श्री देवी तालाब मंदिर के राम हॉल में होगी। उनके निधन पर ट्रेडर्स फोरम के फाउंडर रविंदर धीर और बलबीत सिंह आहलूवालिया, विपिन प्रिंजा, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, राजिंदर बेरी, केडी भंडारी, विधायक बावा हैनरी, हैनरी, विधायक रमन अरोड़ा, सेंट्रल हलका प्रभारी नितिन कोहली व शहर की शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *