माघ महीने में आस्था का सैलाब… कहीं पर हवन करवाया, कहीं निकाली प्रभातफेरी

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की ओर से वीरवार को टांडा रोड पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पंजाब की राज्य प्रभारी राजेंद्र शंगारी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें संगठन के पदाधिकारी, योग शिक्षक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राजेंद्र शंगारी ने सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दिन से सूर्य उत्तरायण होता है इसलिए इसे शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। यहां राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शंगारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, अनीता द्विवेदी, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ओमप्रकाश डोगरा, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति अजय मल्होत्रा, जिला प्रभारी युवा भारत अमरजीत सिंह बिट्टू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी समिता कपूर, सरोज बाला, पम्मी वर्मा, नीलम सलवान समेत अन्य मौजूद रहे। जालंधर कैंट| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री राम बाग मंदिर दीपनगर से प्रभातफेरी में मकर संक्रांति पर शिव भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई। भक्तों ने पुष्प वर्षा की और लंगर भी लगाया। इस मौके पर सुनील अग्रवाल सुमित राणो, प्रतीक अग्रवाल, लक्की, विनोद कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। जालंधर| आर्य समाज मंदिर मोहल्ला गोबिंदगढ़ में भक्तों की ओर से माघ माह के उपलक्ष्य में 15 फरवरी तक निरंतर गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। वीरवार को कार्यक्रम में अध्यक्षता माता सत्या प्रिया ने की। यहां किरण वशिष्ठ, रीमा बुद्धिराजा, सुदेश मित्तल, शिव मित्तल, एकता वर्मा, डिंपल मल्हन, अजंलि, मधु, मधु मेहता, मधु वासुदेवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *