रांची से तिलकुट बेचने लोहरदगा जा रहे 5 लोगों की हादसे में मौत

रांची-गुमला मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर गुरुवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अहले 3 बजे पिकअप (छोटा हाथी) से सात लोग रांची से लोहरदगा उर्स में तिलकुट बेचने निकले। बेड़ो से लोहरदगा की जगह गुमला की ओर निकल पड़े। इसी दौरान भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास अहले सुबह करीब 4:30 बजे, घने कोहरे में पिकअप आगे बढ़ रहा था। तभी तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और सड़क से करीब 40 फीट दूर खेत में जा गिरा। पिकअप के खुले डाले में बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने पारस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजय कुमार (22, केरेडारी-हजारीबाग), सुनील कुमार साव (37, केरेडारी-हजारीबाग, बजरंग नायक (35, मौसीबाड़ी-रांची), बालेश्वर साहू (55, सेक्टर 2 धुर्वा) के रूप में हुई। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। जाना था लोहरदगा, पर रास्ता भटक कर पहुंच गए गुमला, हो गया हादसा रांची के धुर्वा सेक्टर-2 निवासी बालेश्वर साहू तिलकुट का कारोबार करते थे। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले मेलों में तिलकुट बेचने के लिए उन्होंने मजदूरों को काम पर रखा था। संजय कुमार और सुनील कुमार हजारीबाग से 10 जनवरी को तिलकुट बनाने के लिए रांची आए थे, जबकि बजरंग मौसीबाड़ी (रांची) से मजदूरी के लिए आया था। गुरुवार अहले सुबह करीब 3 बजे बालेश्वर साहू ने पिकअप वाहन बुक किया और तिलकुट लेकर लोहरदगा रवाना हुए। लेकिन रास्ता भटककर गुमला की ओर चले गए। इसी के दौरान यह हादसा हो गया। जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त दोनों वाहन अपने-अपने रूट पर थे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले हाइवा को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला कि घने कोहरे के बावजूद हाइवा चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। उसने आगे चल रही पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन सड़क से नीचे उतर गई और पांच लोगों की मौत हो गई। हाइवा चालक फरार… सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पहले सिसई रेफरल अस्पताल, फिर रिम्स रांची रेफर किया गया। टक्कर के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। बजरंग नायक बालेश्वर साहू संजय कुमार सुनील कु. साव हादसे में इनकी गई जान…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *