अटका नाइट फूड मार्केट प्रोजेक्ट:रानी रोड पर नाइट फूड बाजार का वर्कऑर्डर जारी, 12-16 थीम बेस्ड दुकानें बनेंगी, पर्यटकों को देर रात तक मिलेगी खाने-पीने की सुविधा

लेकसिटी में पिछले चार साल से अटका नाइट फूड मार्केट प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरेगा। यूडीए ने रानी रोड स्थित राजीव गांधी पार्क से सटे फूड बाजार को नाइट फूड चौपाटी (मसाला चौक) के रूप में स्थापित करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि टूरिस्ट सिटी उदयपुर को नए मसाला चौक की सौगात देने के लिए प्रस्तावित इस नए नाइट बाजार को आगामी 20 दिनों के भीतर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस फूड बाजार में 250 पर्यटकों के बैठने की सुविधा विकसित की जाएगी। मुंबइया बाजार-सुखाड़िया सर्किल का लोड होगा कम 12 से 16 थीम बेस्ड दुकानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। हर दुकान पर अलग-अलग खान-पान की सुविधा मुहैया कराई जाए, ताकि पर्यटक-शहरवासी विभिन्न तरह के व्यंजनों का स्वाद ले सकें। इससे देर रात तक आने-जाने वाले पर्यटकों को खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी। गत वर्ष अगस्त में फूड चौपाटी को री-डेवलप करने की योजना बनी थी
गत वर्ष 22 अगस्त को जिला प्रशासन और टूरिज्म विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया था कि रानी रोड पर चौपाटी को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। मार्केट की खासियत यह होगी कि यहां शहर की फेमस कॉफी, लस्सी, सेंडविच, पिज्जा, पानी-पुरी जैसे खाने-पीने की चीजें बेचने वाले संचालक यहां स्टाल लगाएंगे। इससे पर्यटकों को शहर के सभी फेमस फूड एक ही जगह उपलब्ध हो सकेंगे। इससे सुखाड़िया सर्किल, फतहसागर पर स्थित मुंबइया मार्केट से भीड़ कम हाेगी। वीकेंड पर इन फूड मार्केट में पर्यटकों को बैठने के लिए जगह तक मिल नहीं पाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *