ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध, वेतन विसंगति दूर की जाए

भास्कर न्यूज | बालोद/ गुंडरदेही मोदी जी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के लंबित वेतन विसंगति दूर करने, टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और वीएसके एप द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने 17 जनवरी को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इस आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष एलेन्द्र यादव करेंगे। आंदोलन में जिले के सभी पांच विकासखंडों गुंडरदेही, गुरूर, डौंडीलोहारा, डौंडी और बालोद के शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता शामिल होंगे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार ने बताया कि आंदोलन की मुख्य मांगों में वेतन विसंगति का निवारण, एलबी संवर्ग के शिक्षकों को प्रमोशन, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना और टीईटी अनिवार्यता हटाना शामिल है। जिला सचिव खिलानंद साहू ने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इस मौके पर देवेन्द्र हरमुख, जिला अध्यक्ष एलेन्द्र यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल दिल्लीवार, धनेश यादव, खिलानंद साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *