माय एफएम रेडियो द्वारा अपने लोकप्रिय Rjs के साथ चलाई जा रही ‘पानी पर चर्चा’ मुहिम शहर में साफ पीने के पानी को लेकर एक सशक्त आवाज बनती जा रही है। इस मुहिम के तहत आम नागरिकों की समस्याएं न केवल रेडियो के माध्यम से सामने आ रही हैं, बल्कि उन पर त्वरित संज्ञान भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में आरजे अभि वार्ड नंबर 31, बापू गांधी नगर पहुंचे, जहां से उन्होंने माय एफएम का रेडियो शो लाइव किया। इस दौरान स्थानीय रहवासियों ने बताया कि इलाके के कुछ घरों में पीने के पानी की सप्लाई दूषित आ रही है। मामले की गंभीरता को समझते हुए क्षेत्रीय पार्षद बालमुकुंद सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेंबर खुलवाकर उसकी मरम्मत करवाई और वीडियो के माध्यम से आरजे अभि एवं क्षेत्र के रहवासियों को यह आश्वासन दिया कि आगामी सप्लाई में पानी पूरी तरह से साफ आएगा। आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था इस आश्वासन पर क्षेत्रवासियों ने कुछ दिनों तक इंतजार भी किया, लेकिन 15 जनवरी, सुबह 9:30 बजे, जब आरजे अभी माय एफएम पर अपना शो कर रहे थे, उसी समय बापू गांधी नगर की गली नंबर 2 से लगातार फोन कॉल, मैसेज और वीडियो आने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तय समय पर पानी की सप्लाई नहीं हुई और जब आई भी, तो शुरुआत से अंत तक गंदा पानी आया। स्थिति इतनी खराब थी कि लोग पीने के पानी को लेकर पूरी तरह असहाय महसूस करने लगे। करीब 15 घरों से आए कॉल्स, फोटो और वीडियो के माध्यम से रहवासियों ने सप्लाई के पानी की वास्तविक स्थिति आरजे अभि तक पहुँचाई। मामले को तुरंत गंभीरता से लेते हुए आरजे अभी ने दोबारा पार्षद बालमुकुंद सोनी से संपर्क किया और बताया कि यह समस्या अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुकी है। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पानी की सप्लाई बंद हो चुकी थी और उस दिन इलाके के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो सका। माय एफएम से फिर उठे आवाज आज बापू गांधी नगर के सभी रहवासियों की एक ही मांग है कि आरजे अभी दोबारा मौके पर आएं, माय एफएम के माध्यम से फिर से वहां की सच्ची स्थिति को सामने लाएं और वीडियो बनाकर इस मुद्दे को उच्च स्तर तक पहुंचाएं, ताकि इसका स्थायी समाधान निकल सके। माय एफएम की यह मुहिम न केवल समस्याओं को उजागर कर रही है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि शहर किसी भी हाल में “दूसरा भागीरथपुरा” नहीं बन सकता। साफ पानी हर नागरिक का अधिकार है और ‘पानी पर चर्चा’ इसी अधिकार की आवाज बनकर शहर के साथ खड़ी है। वार्ड 33 में मौके पर पानी की जांच वहीं वार्ड 33 में सुखलिया, आदर्श, मौलिक नगर और अलग अलग एरिया में जाकर आरजे अभि ने पार्षद मनोज के साथ पानी की टेस्टिंग की और पार्षद ने हर एरिया का पानी पी कर भी आश्वासन दिलाया कि उनके एरिया का पानी साफ है और वार्ड 33 के रहवासियों का भी यही कहना था कि पार्षद मनोज की वजह से उनके एरिया में 96 बोरिंग की गई है। जिस वजह से भरपूर पानी है और साफ पानी मिल रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि वार्ड 33 बाकी वार्ड्स को एक अच्छा मैसेज देता है कि शिकायतों पर अगर वक्त रहते एक्शन लिया जाए तो भागीरथपुरा जैसी मुश्किल से बचा जा सकता है माय एफएम आरजे की पानी पे चर्चा लगातार जारी है। सुनते रहिये माय एफएम, चलो अच्छा सुनते हैं।


