भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने महामंत्री अखिलेश सोनी एवं नवीन मार्कंडेय के साथ दिल्ली प्रवास के दौरान नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के कार्यों, गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रम की जानकारी ली। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं जनसंपर्क अभियानों पर भी विचार किया गया। दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय से भी मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं आगामी रणनीति की जानकारी दी गई।


