कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: मौजी बाबा के पास का क्षेत्र, जैन मंदिर रोड, पोस्ट ऑफिस रोड और हाट रोड, सोम विहार, अमरूदों का भाग भदाना इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक: रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, अजय आहूजा नगर व आसपास के क्षेत्र की साढ़े आठ घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: गुमानपुरा थाने के पास, काली माता मंदिर के पास, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, पोस्ट आॅफिस, भारत होटल, खादी भवन के पास, श्रीनाथपुरम सेक्टर ए, विवेकानन्द नगर, आरके पुरम सेक्टर ए और बी इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: न्यू कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी, मल्टीपर्पस स्कूल रोड, गुमानपुरा मैन रोड, संतोष बेकरी, इंदिरा गांधी सर्किल, चौपाटी बाजार, रोटरी क्लब, शॉपिंग सेंटर, मद्रास होटल के आस पास, वल्लभ नगर, मुंशी पार्क के आसपास, बजाज नगर और आसपास का क्षेत्र, तलवंडी सेक्टर-ए और आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक: मोटर मार्केट, घोडा बस्ती, टीलेश्वर महादेव, शॉपिंग सेंटर,फोटो मैक के आसपास, गोल बिल्डिंग, गोपाल टावर की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6:00 बजे तक: राजीव गांधी स्पेशल की 4 घंटे बिजली होती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक: बालाजी मार्केट, एलआईसी बिल्डिंग, यूआईटी आॅडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज क्वार्टर, श्रीनाथपुरम सेक्टर-ए इलाकों की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


