उदयपुर जिले में एक 6 साल की मासूम से रेप का मामल सामने आया है। आरोपी मजदूरी करने वाले परिवार की बच्ची को चॉकलेट दिलाकर ले गया था और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने इस मामले में पश्विम बंगाल के एक आरोपी को पकड़ा है। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता के पिता और आरोपी मजदूरी करते हैं। एक ही साइट पर काम करने से दोनों परिचित थे, इसलिए बच्ची भी आरोपी को जानती थी। आरोपी मौका देखकर बच्ची को चॉकलेट बिस्किट दिलाने के बहाने साथ ले गया और सूनसान इलाके के ले जाकर रेप किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 20 साल के कालू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मौके से साक्ष्य एकत्रित कर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी ने बच्ची को यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी देकर डराया। रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसके साथ हुई घटना का पता चला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कालू बच्चों की पोर्न वीडियो देखने की लत थी। मोबाइल में ऐसे कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनपुट : गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा


