डीग के बृजनगर में अंडरपास में शव मिला:नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

डीग जिले के बृजनगर कस्बे की सीकरी रोड पर रिलीव अंडरपास में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बृजनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मृतक की तस्वीरें संबंधित थानों को भेज दी हैं।
पुलिस व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाने में भी जुटी है। यह जांच की जा रही है कि व्यक्ति की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई और वह किस स्थान का निवासी था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *