श्यामाप्रसाद मुखर्जी आवासीय योजना में 3950 आवेदन मिले:लॉटरी 29 जनवरी को प्रस्तावित, कुल 288 भूखण्डों के लिए योजना

अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर आय (ईडब्ल्यूएस) वर्ग एवं अल्प आय (एलआईजी) वर्ग के लिए माखूपुरा में लॉन्च की गई श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर आवासीय योजना में लॉटरी के जरिए ए भूखण्डों को आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, बुधवार तक एडीए को कुल 3950 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के 132 भूखण्डों के लिए 2817 तथा (एलआईजी) वर्ग के 70 भूखण्डों के लिए 1133 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब इस योजना में भूखण्डों की लॉटरी कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से राज्य सरकार के संस्थान एन. आई.सी. द्वारा 29 जनवरी 2026 को निकाला जाना प्रस्तावित है। एडीए ने इस योजना के कुल 288 भूखण्डों में से 202 आवासीय भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के जरिए करने के लिए 27 नवम्बर 2025 से आवेदन लेना प्राप्त किया था जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसम्बर रखी गई थी। लेकिन योजना के प्रति लोगों के रुझान और आमजन की मांग को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी तक बढ़ाई थी। (ईडब्ल्यूएस) वर्ग की आरक्षित दर 7350 एवं (एलआईजी) वर्ग की 11760 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित योजना की आवासीय आरक्षित दर 14700 रुपए प्रति वर्गमीटर है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के लिए आरक्षित दर की 50 प्रतिशत राशि 7350 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई। इस वर्ग को 45 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखण्ड की अधिकतम कीमत लगभग 3,30,750 रुपए चुकानी होगी। इसी कड़ी में अल्प आय (एलआईजी) वर्ग के लिए आरक्षित दर की 80 प्रतिशत राशि 11760 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। इस वर्ग को 45 वर्ग मीटर से 75 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखण्ड की अधिकतम कीमत लगभग 8,82,000 रुपए चुकानी होगी। इनके लिए हुआ योजना में आरक्षण योजना में राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्मिको, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अधिस्वीकृत पत्रकार, ट्रांसजेण्डर, रक्षा कार्मिको, दिव्यांगजन, भूमिहीन एकल महिला एवं सामान्य वर्ग के आवदेकों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। यह खबरें भी पढ़ें….. अजमेर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में मिलेंगे प्लॉट:31 दिसंबर तक मांगे आवेदन, 14 जनवरी को निकाली जाएगी लॉटरी भाजपा विधायक बोलीं- पूरा सिस्टम जंग खा गया है:विधानसभा स्पीकर और मंत्री बात करने लगे तो कहा- हम चले जाते हैं, आप बातचीत कर लो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *