धौलपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:खेत की मेड़ पर तार लगाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में 32 वर्षीय किसान की मौत हो गई। अंबर खां का नगला गांव में खेत की मेड़ पर तार लगाते समय एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैक्स वाहन भी पलट गया। मृतक की पहचान अंबर खां का नगला निवासी कपूर (32) पुत्र टुंडा राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कपूर गुरुवार को अपने खेत की मेड़ पर तार लगा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल किसान को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *