जशपुरनगर| धान खरीदी सीजन में बिचौलियों द्वारा अवैध धान खपाने की कोशिशों के बीच चौकी दोकड़ा पुलिस ने बीते दो दिनों में तीन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने दो ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन को पकड़कर 306 बोरी में 123 क्विंटल धान जब्त किया और जिला प्रशासन को सुपुर्द किया। 13 जनवरी को सुजीबहार से बगिया जा रहे दो ट्रैक्टरों में 250 बोरी धान पाया गया, जिसे वेदांश राइस मिल से लोड कर चोंगरीबहार उपार्जन केंद्र पर बेचा जाना था। जांच में अनियमितता पाए जाने पर राइस मिल को सील कर दिया गया। 14 जनवरी को झारखंड से अवैध धान लाती एक पिकअप वाहन पकड़ी गई, जिसमें 29 क्विंटल धान बरामद हुआ।


