शाजापुर में फिर से लौटी कड़ाके की ठंड:सुबह से छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

शाजापुर जिले में उत्तर भारत से आ रही कड़ाके की ठंड का असर फिर से महसूस किया जा रहा है। कुछ दिनों की हल्की राहत के बाद आज शुक्रवार को सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गुरुवार रात शाजापुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार रात के 10 डिग्री से लगभग 3 डिग्री कम था। शुक्रवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंडी उत्तर-पूर्वी हवाएं औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ गया। कोहरे से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और आर्द्रता का स्तर 26 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। लोगों को ठंड और कोहरे से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *