बालोद| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बालोद में पेंशनधारियों को दिसंबर की पेंशन अब तक नहीं मिल पाई है। बार-बार नया लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की मांग की जा रही है, जबकि अधिकतर पेंशनधारी पहले ही जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद जब पेंशनर बैंक में जानकारी लेने पहुंचते हैं, तो उन्हें फिर से ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सलाह देकर टाल दिया जाता है। बैंक की इस बेवजह की टालमटोल नीति के कारण वे अपनी ही पेंशन के लिए महीनों से भटकने को मजबूर हैं। समय पर पेंशन नहीं मिलने से दवाइयों, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यकताओं पर भी संकट हो गया है। शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।


