मुक्त विवि का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र जल्द बनाया जाएगा

अंबिकापुर | पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने बनारस रोड में प्रशासन से आवंटित 1.40 एकड़ जमीन पर क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के निर्माण की पहल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके सारस्वत बुधवार को स्टाफ के साथ अंबिकापुर पहुंचे और जमीन का निरीक्षण किया। कुलपति ने बताया कि जमीन के कुछ हिस्से पर दो व्यक्तियों का अवैध कब्जा है, जिसे हटाने के लिए तहसीलदार ने नोटिस जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *