कटोरा में 6 से 14 फरवरी तक श्री राम कथा और रस महोत्सव

पटना | ग्राम पंचायत कटोरा में 6 फरवरी से 14 फरवरी तक श्री राम कथा एवं रस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ग्राम पंचायत कटोरा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। कथा वाचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु श्रीराम की इच्छा तक किया जाएगा, जबकि प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पूजन-अर्चन संपन्न होगा। कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक पं. दिव्य आनंद तिवारी जी महाराज श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे 6 फरवरी को मंगल जल एवं कलश यात्रा, 7 फरवरी को मंगलाचरण एवं नाम महिमा, 8 फरवरी को शिव चरित्र, 9 फरवरी श्री राम जन्मोत्सव, 10 फरवरी बाललीला व अहिल्या उद्धार, 11 फरवरी धनुष यज्ञ व सीताराम विवाह, 12 फरवरी राम वन गमन व भरत चरित्र, 13 फरवरी हनुमत चरित्र एवं राम राज्य अभिषेक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *