हनुमानगढ़ में 5.4 लाख ठगी में 3 लोगों पर केस:यूरोपीय देशों में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर बनाया शिकार

हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में यूरोपीय देशों में वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 5.40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित सोमप्रकाश की शिकायत पर जंक्शन थाने में 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिवादी सोमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चंदनदीप जनवरी 2023 में ताशकंद (उज्बेकिस्तान) से गांव आया हुआ था। इसी दौरान गांव के हरप्रीत सिंह, छिंद्रपाल सिंह और गुरदोर सिंह उनके घर आए। इन तीनों ने सोमप्रकाश और उनके बेटे को विश्वास में लिया और दावा किया कि उनके यूरोपीय देशों जैसे पोलैंड, पुर्तगाल, यूके, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में संपर्क हैं, और वे लोगों को वर्क वीजा पर भेज सकते हैं। आरोपियों पर भरोसा करते हुए सोमप्रकाश ने अपने परिचित 2 युवकों, करनाल निवासी हरप्रीत सिंह और असंध (हरियाणा) निवासी अभिषेक, के लिए पोलैंड का वर्क परमिट दिलाने की बात कही। आरोपियों के कहने पर फरवरी-मार्च 2023 के दौरान चंदनदीप के पंजाब नेशनल बैंक खाते से कई किस्तों में 3.20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा सोमप्रकाश ने 2.20 लाख रुपए नकद भी दिए, इस प्रकार कुल 5.40 लाख रुपए आरोपियों को दिए गए। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब वीजा या टिकट की कोई व्यवस्था नहीं हुई, तो पीड़ित ने आरोपियों पर दबाव बनाया। इसके जवाब में आरोपियों ने फर्जी जॉब ऑफर लेटर और वीजा दस्तावेज भेज दिए। जब सोमप्रकाश ने अपनी राशि वापस मांगी, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *