श्रीगंगानगर में 13 साल की छात्रा पर तेजाब फेंका:कंधे और हाथ में हुई जलन, बाइक सवार आरोपी फरार

श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर में 13 साल की स्कूली छात्रा पर बाइक सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। हालांकि, छात्रा के चेहरे को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। कंधे और हाथ पर जलन हुई है। घटना की सूचना मिलते ही केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी बलवंत राम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम छात्रा और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक छात्रा सुभाष चौक के पास स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार आरोपी तेजाब की बोतल से छात्रा पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। बाइक की स्पीड तेज थी और हड़बड़ाहट में तेजाब छात्रा के चेहरे पर नहीं फेंका सका। आरोपी ने बाइक के नंबर भी छुपा रखे थे। पुलिस अब घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाइक सवार की पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा। वहीं, घटना के बाद छात्रा के परिवार में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *