यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत:भतीजा गंभीर घायल, बालाघाट के खमरिया में हादसा; पीएम के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

बालाघाट में एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार देर शाम की है। आज शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पीएम कराया गया। दरअसल, अंसेरा निवासी निकेश (मृतक) और उनके भतीजे ऐवन (भतीजा) कटंगी के अम्बामाई मंदिर से दर्शन कर लोहमारा में अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल हादसा कटंगी थाना क्षेत्र के खमरिया में हुआ था। गुरुवार रात तकरीबन 10 से 11 बजे घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे निकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को मृतक निकेश के पोस्टमॉर्टम के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में घायल भतीजे का चल रहा है इलाज हादसे में गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को एम्बुलेंस से तत्काल कटंगी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही निकेश ने दम तोड़ दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऐवन का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे डॉक्टर के पहुंचने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच घटनास्थल से संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *