कमिश्नर ने ‘हॉफ वे होम’ का निरीक्षण किया:अब तक 795 मानसिक रोगियों का हुआ पुनर्वास, 145 को मिला संरक्षण

संभाग आयुक्त सुनील जैन और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को कोनी स्थित ‘हॉफ वे होम’ संस्था का औचक निरीक्षण किया। यह संस्था राज्य मानसिक चिकित्सालय से स्वस्थ हुए मरीजों को संक्रमण कालीन संरक्षण प्रदान करती है। वर्तमान में इस संस्था में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 145 लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। ‘हॉफ वे होम’ संरक्षित लोगों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करता है और उनका पुनर्वास सुनिश्चित करता है। संस्था ने अब तक 795 स्वस्थ हुए मरीजों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया है। इस संस्था का संचालन मां डिण्डेश्वरी शिक्षा समिति की ओर से किया जाता है। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने निवासरत लोगों की सुविधाओं का जायजा लिया और संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *